फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youngman rapes a girl in factory

फैक्टरी में मिलने के लिए बुलाया और कर दिया रेप

Wed, 12 Feb 2014 10:22 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Feb 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
Youngman rapes a girl in factory

नांगलोई में सोमवार शाम 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पीड़िता की शिकायत पर नांगलोई थाना पुलिस ने उसका संजय गांधी अस्पताल में मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी फरार है।

विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले शिवराज (26) से उसकी जान पहचान थी। सोमवार शाम शिवराज ने उसे एक फैक्टरी में मिलने के लिए बुलाया और दरवाजा बंद कर उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रेप पीड़िता ने लगाया आप MLA पर गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


6 वर्षीय बच्ची से रेप की कोशिश
द्वारका नॉर्थ पुलिस ने छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में एक युवक को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार द्वारका सेक्टर-16 जेजे कॉलोनी में रहने वाली बच्ची सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही थी।


आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला रवि (20) उसे बहला-फुसलाकर अपने घर की छत पर ले गया और वहां बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।

यह भी पढ़ें: पहली की छात्रा से पड़ोसी ने किया रेप

लोगों को अपनी ओर आते देख आरोपी फरार हो गया। बच्ची के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed