{"_id":"5794c7f14f1c1b6106c4bf63","slug":"wrote-in-suicide-note-suicide-voluntarily","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सुसाइड नोट में लिखा अपनी मर्जी से कर रहा हूं आत्महत्या'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'सुसाइड नोट में लिखा अपनी मर्जी से कर रहा हूं आत्महत्या'
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर तीन में रहने वाले एक व्यक्ति ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले गोविंद पाल यहां सेक्टर तीन में किराए का मकान लेकर पत्नी व बेटी के साथ रह रहा था। वह और उसकी पत्नी अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। बताया गया है कि पिछले काफी समय से गोविंद परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
लेकिन उसने अपनी परेशानी के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। शनिवार सुबह उसकी पत्नी काम पर चली गई थी। लेकिन गोविंद घर में ही मौजूद रहा। शाम को उसकी पत्नी काम से लौट कर आई तो गोविंद कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। जांच कर रहे एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मौके से मृतक का लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन