फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women unsafe in Gurgaon

महिलाएं नहीं सुरक्षित साइबर सिटी में

Sat, 22 Feb 2014 06:39 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 22 Feb 2014 06:39 PM IST
विज्ञापन
women unsafe in Gurgaon

गुड़गांव में महिला सुरक्षा का दावा शहर में एक बार फिर तार-तार हो गया। अलग-अलग स्थानों पांच महिलाएं जुर्म का शिकार हुईं।

विज्ञापन


इनमें से एक के साथ रेप और दो के साथ लूटपाट किया गया। जबकि, दो अन्य को अगवा कर लिया गया। पुलिस पांचों शिकायतों पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला बादशाहपुर थाना का है। पंजाब के लुधियाना की रहने वाली एक युवती ने अपने सहकर्मी पर बलात्कार का आरोप लगाया। शिकायत में उसने कहा कि वह एक निजी कंपनी में काम करती है। दो साल पहले उसके सहकर्मी श्रीभगवान से घनिष्टता हो गई।

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: पत्नी की डिलिवरी के लिए मर्डर


इसका फायदा उठाकर श्रीभगवान ने उसके साथ रेप किया। उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रखने लगा। इन सब में उसका एक रिश्तेदार शिवराज उसकी मदद करता रहा। पीड़ित ने कहा कि अब श्रीभगवान उससे शादी करने से मना कर रहा है। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


दूसरी घटना सेक्टर-46 की है। यहां नीलिमा मकान नंबर 2626 में रहती है। बृहस्पतिवार शाम करीब 3:30 बजे वह अपने घर के सामने बच्चों को पढ़ा रही थी। पल्सर सवार दो युवक उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उसके गले से मंगलसूत्र लूट ले गए। हड़बड़ाहट में भागते हुए बदमाशों की पिस्तौल भी गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर-47 में रहने वाली महिला टीचर विमलेश पत्नी प्रेमचंद दोपहर बाद अपने घर के सामने टहल रही थी। दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर उसके गले की सोने की चेन लूट ली।

यह भी पढ़ें: शराबखाने में हुई दोस्ती, घर आकर गोली मारी


उधर, सेक्टर-5 थाना क्षेत्र से दो युवतियां अगवा हो गईं। गुड़गांव गांव के एक दुकानदार ने हयातपुर के पवन पर अपनी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि उसकी बेटी 12वीं में पढ़ती है। 19 तारीख को वह विदाई पार्टी में शामिल होने स्कूल गई थी, वहां से उसे हयातपुर का पवन अगवा कर ले गया।

दयानंद कॉलोनी में एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि 11 में पढ़ने वाली उसकी बेटी को किसी ने अगवा कर लिया। बता दें कि शुक्रवार को शहर में बदमाशों ने एक महिला की हत्या भी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed