{"_id":"5836fa594f1c1b983513b2a0","slug":"women-shot-in-delhi-denying","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवारों ने शराब देने से मना करने पर महिला को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी सवारों ने शराब देने से मना करने पर महिला को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीपुर इलाके में शराब देने से इंकार करने पर स्कूटी सवार दो युवकों ने महिला को गोली मार दी। पेट में गोली लगने के बाद ज्योति (24) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने ज्योति के पति परमानंद पर भी गोलियां चलाई थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परमानंद की शिकायत पर अलीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक परमानंद (26) अपने परिवार के साथ सिंधु गांव, बाहरी दिल्ली में रहता है। घर के पास ही परमानंद अंडे की रेहड़ी लगाता है। बुधवार रात को रेहड़ी पर उसकी पत्नी भी मौजूद थी। देर रात को स्कूटी सवार दो युवक परमानंद के पास पहुंचे और शराब की मांग करने लगे।
विज्ञापन
परमानंद ने शराब बेचने की बात से मना किया तो आरोपी भड़क गए। दोनों उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। ज्योति के विरोध करने पर पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली ज्योति के पेट में लगी। वहीं आरोपियों ने दो राउंड गोली परमानंद पर भी चलाई।
विज्ञापन
लेकिन वह बाल-बाल बच गया। बदमाशों के जाते ही परमानंद ने पुलिस को मामले की सूचना दी। ज्योति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।