खुद को आईपीएस बताकर महिला करती थी ठगी, ऐसे खुल गई पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरफ्तार महिला शिमला, हिमाचल की रहने वाली है। उस पर पालमपुर में भी आईएएस अधिकारी बताकर ठगी करने का एक मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान पूजा (35) के रूप में हुई है।
पीड़ित अनिल डाबड़ी इलाके में सपरिवार रहता है। अनिल ने शनिवार को डाबड़ी थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के मुताबिक, पीड़ित के किसी परिचित ने उसे बताया कि पूजा आईपीएस है और वह उसके बेटे की नौकरी लगवा देगी।
परिचित के जरिये पीड़ित ने पूजा से संपर्क किया। पूजा ने बेटे को नौकरी लगवाने के एवज में पीड़ित से एक लाख रुपये की मांग की। अनिल के मुताबिक, पूजा कुछ दिन पहले उसके घर आकर रह रही थी।
महिला बार-बार कर रही थी पैसों की मांग
वह बार-बार रुपये की मांग कर रही थी। पीड़ित ने उसे साढ़े 86 हजार रुपये दे दिए। बावजूद इसके महिला उससे और रुपये की मांग कर रही थी। एक आईपीएस अधिकारी के इस तरह से पीड़ित के घर पर कई दिनों तक रहने पर उसे शक हुआ और उसने इसकी शिकायत डाबड़ी थाने में की।
निरीक्षक हरिंदर के नेतृत्व में टीम ने पीड़ित के घर पहुंचकर आरोपी महिला से पूछताछ की। महिला ने खुद को 1995 बैच का आईपीएस अधिकारी बताया। महिला ने बताया कि उसने अर्थशास्त्र से स्नातकोत्तर किया है और हिमाचल विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही है।
पूछताछ में शक हुआ, तो पुलिस ने महिला के पिछले रिकॉर्ड को खंगाला, जिससे उसका सारा झूठ सामने आ गया। जांच में पता चला कि महिला पर पालमपुर में इसी तरह ठगी की वारदात को अंजाम देने का मामला दर्ज है। पुलिस ने इस मामले में उसे गिरफ्तार किया था।