फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women in gurgaon accused 18 men to gang rape her

महिला ने 18 लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मजिस्ट्रेट के सामने मुकरी

Wed, 27 Apr 2016 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 27 Apr 2016 06:14 PM IST
सार

  • पहले लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, फिर कहा नहीं हुआ
  • मंगलवार शाम महिला ने 18 लोगों पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप
  • रूमाल सुंघाकर सुनसान जगह पर ले जाने की बात कही थी
  • पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी

विज्ञापन
 women in gurgaon accused 18 men to gang rape her

विस्तार

थाना बादशाहपुर क्षेत्र के एक गांव की महिला द्वारा मंगलवार की शाम 18 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया, लेकिन बाद में वह इस बयान से पलट गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन


बुधवार को पीड़िता के 164 के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए, जहां उसने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि उसके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ।

बता दें कि मंगलवार शाम क्षेत्र के ही एक गांव की 20 वर्षीय महिला ने थाना बादशाहपुर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 23 अप्रैल की रात वह अपने घर में सो रही थी। जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन


कमरे का दरवाजा खुला होने के चलते गांव के ही बीरपाल, राजेश व अमित उसके घर में घुस आए। जब वह आहट पाकर नींद से जगी तो अमित ने उसके मुंह पर रूमाल रख दिया। जिससे वह बेहोश हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनसान इलाके में उठा कर ले गए और किया रेप

 women in gurgaon accused 18 men to gang rape her
रेप - फोटो : DEMO Pics

आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे किसी सुनसान जगह पर ले गए। आरोप है कि यहां उसके साथ बीरपाल, राजेश, अमित, मनोज, संदीप, राजबीर, प्रहलाद, पवन, लालू, बलराज, राकेश, सुनील, आदेश, बलबीर, धर्मेंद्र, संजय, फुल्ली और करण ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना बादशाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी प्रवीन मलिक ने बताया कि महिला के 164 के बयान दर्ज कराए गए हैं, जहां महिला अपने बयान से मुकर गई है। उसने कहा कि है कि उसके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ।

पुलिस प्रवक्ता एसीपी हवा सिंह ने बताया कि महिला के बयान से मुकर गई, लेकिन उसे इसका कोई कारण नहीं बताया है। मामले की तह तक जाने के लिए जांच जारी है। महिला ने एक साथ 18 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला क्यों दर्ज कराया, इसकी तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed