{"_id":"58105fa54f1c1bcd75bc3b6d","slug":"women-commit-suicide-and-asked-husband-not-to-marry-again-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट में पत्नी ने लिखा: बच्चों को पालना है तो दूसरी शादी नहीं करना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसाइड नोट में पत्नी ने लिखा: बच्चों को पालना है तो दूसरी शादी नहीं करना
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिले की वसंत विहार थाना पुलिस ने कटवारिया सराय में रविवार की सुबह अनीता (27) नाम की महिला द्वारा खुदकुशी करने के मामले में दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला के पति रिक्की कटारिया, ससुर सुखवीर, सास राजबाला और ननद रेनू टोकस को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
दक्षिण जिले के एक अधिकारी ने बताया कि एसडीएम ने अनीता के कपड़ों से मिला सुसाइड नोट वसंत विहार पुलिस को सौंप दिया है। खुदकुशी करने से पहले अनीता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे ससुराल वाले परेशान करते थे। सास और ननद उसका घर बसने नहीं दे रही थीं।
विज्ञापन
वह कहीं भी फोन करती थी तो उस पर संदेह करते थे और कहते थे कि वह अपने यारों को फोन करती है। अनीता ने सुसाइड नोट में अपने पति से कहा है कि दूसरी शादी मत करना, नहीं तो बच्चे बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ पुलिस टीमें आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं। एक टीम ने सोनीपत, हरियाणा में भी मंगलवार को दबिश दी थी। बताया जा रहा है कि यहां सुखवीर के कुछ रिश्तेदार व जानकार रहते हैं। मंगलवार शाम तक किसी को किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं गया था।