प्रेम प्रसंग में नाराज महिला ने प्रेमी डॉक्टर पर फेंका तेजाब, हुई फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इश्क में नाकाम प्रेमियों द्वारा अपनी प्रेमिकाओं पर तेजाब फेंकने की घटना तो आपने बहुत सुनी होगी लेकिन आज दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक प्रेमिका द्वारा अपने प्रेमी पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है।
गाजियाबाद के वैशाली में डॉग केयर सेंटर में काम करने वाले डॉक्टर अमित पर एक महिला ने सोमवार की सुबह ही तेजाब फेंक दिया और फरार हो गई।
तेजाब पड़ने से डॉक्टर अमित 40-45 प्रतिशत तक जल गए और उन्हें इलाज के लिए यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ इंदिरापुरम अस्पताल पहुंचे और पीड़ित डॉक्टर से पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि तेजाब फेंके जाने की वजह से डॉक्टर के चेहरे व छाती समेत शरीर का अगला हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
मेरठ की महिला से था प्रेम प्रसंग
28 वर्षीय डॉक्टर अमित अलीगढ़ के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग का है। गौरतलब है कि डॉ. अमित का मेरठ की रहने वाली एक महिला से कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
26 अप्रैल को जब अमित ने वैशाली स्थित डॉग केयर सेंटर में नौकरी ज्वाइन की तब ही से दोनों के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। जानकारी के अनुसार आज सुबह ही वो महिला डॉक्टर अमित के निवास पर पूरी तैयारी के साथ पहुंची और दोनों में दोबारा झगड़ा हो गया।
झगड़े के बाद महिला एक बड़ी बोतल में जो तेजाब अपने साथ लाई थी वो अमित पर उड़ेल दिया और फरार हो गई। बता दें कि डॉ. अमित वैशाली से पहले मेरठ के एक स्लॉटर हाउस में नौकरी करते थे।