फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman robbed of Kolkata uppers Sungakr

कोलकाता की महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा

Mon, 18 Aug 2014 11:56 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 18 Aug 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
Woman robbed of Kolkata uppers Sungakr

नौकरी की तलाश में कोलकाता से दिल्ली पहुंची महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके ही परिचित ने टैक्सी चालक के साथ मिलकर लूट लिया। रविवार को महिला दिल्ली से मेरठ जा रही एक ट्रेन में अचेत अवस्था में मिली थी, जिसे जीआरपी ने मोदीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था।

विज्ञापन


दरअसल, मोदीनगर स्टेशन पर तैनात जीआरपी जवान ने एक महिला (30) को रविवार सुबह स्थानीय जीवन अस्पताल में अचेत अवस्था में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह होश में आने पर महिला ने अपना नाम नीता बासु पुत्री देवदास बासु निवासी कोलकाता बताया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। कोलकाता निवासी एक परिचित व्यक्ति दिल्ली में उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली ले आया था। नीता बासु ने बताया कि दिल्ली में उसके एक रिश्तेदार का परिवार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ आए व्यक्ति ने रविवार तड़के स्टेशन के सामने से एक टैक्सी बुक की, जिससे वह अपने रिश्तेदार के घर जा रही थीं। नीता बासु ने बताया कि कुछ देर टैक्सी इधर उधर घुमाने के बाद चालक ने एक सुनसान जगह पर टैक्सी रोककर उसके मुंह पर एक कपड़ा घुमा दिया।

उसके बाद जब उसे होश आया तो उसने खुद को मोदीनगर के एक अस्पताल में पाया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पर्स में चार हजार रुपये तथा एक मोबाइल थे, जो अब गायब हैं।

अस्पताल के प्रबंधक डा. संजय सिंह ने बताया कि मेरठ जा रही एक पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों ने महिला को अचेत अवस्था में पाकर स्टेशन पर उतार दिया था। महिला अभी पूरी तरह से होश में नहीं है।


वहीं, जीआरपी एसओ का कहना है कि पूरी तरह होश में आने पर महिला को उसके रिश्तेदार के हवाले कर दिया जाएगा। महिला अनपढ़ है और उसे हिंदी नहीं आती है। अस्पताल में तैनात कोलकाता के एक कर्मचारी की मदद से उससे बातचीत की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed