फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman raped by sorcerer in delhi.

'रुहानी इलाज के बहाने वह मेरे कपड़े उतारने लगा...'

Sat, 23 Aug 2014 12:49 AM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
Woman raped by sorcerer in delhi.

दिल्ली के खजूरी खास में झाड़फूंक के बहाने एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि होने पर पुलिस मामला दर्जकर आरोपी तांत्रिक पहलवान को तलाश रही है। पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय महिला पति के साथ खजूरी खास में किराये के मकान में रहती है।

विज्ञापन


उसे रात में डरावने सपने आते थे। करीब एक सप्ताह उसने पड़ोसन से इसका जिक्र किया था। पड़ोसी महिला पीड़ित को तांत्रिक पहलवान के पास ले गई। पहलवान ने उस दिन झाड़फूंक कर उसे घर भेज दिया, लेकिन तीन दिन बाद फिर से बुलाया।
विज्ञापन


इस बार महिला पति के साथ गई। इस पर तांत्रिक ने पति को बाहर भेजकर कहा कि रूहानी इलाज अकेले में होता है। पीड़िता का आरोप है कि पति के जाने के बाद पहलवान उसके कपड़े उतारने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकी दी और उसे लड्डू खिला दिया। लड्डू खाने के बाद वह बेहोश होने लगी। इसी दौरान पहलवान ने उससे रेप किया और बाद में उसे घर भेज दिया। घर पर होश में आने के बाद महिला ने पति को बात बताई।

एक और मणिपुरी युवती से दिल्ली में रेप

Woman raped by sorcerer in delhi.

दिल्ली के वसंत विहार में मणिपुरी युवती से दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। युवती मणिपुरी युवक के साथ छह वर्ष से लिव इन रिलेशन में रह रही थी।

आरोप शादी का झांसा देकर रेप कर रहा था। शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत की। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एनएफसी में किशोरी से अश्लील हरकत
दिल्ली के ही न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना इलाके में बृहस्पतिवार को 12 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लड़की के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी विकास कुमार को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी पता पूछने के बहाने घर में घुस गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed