फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman raped by five people near highway

ममेरे भाई को बंधक बनाकर हाईवे किनारे युवती से गैंगरेप

Mon, 25 Apr 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 25 Apr 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
woman raped by five people near highway
रेप

जाम से बचने के लिए हाईवे-24 किनारे जंगल से गुजर रही एक महिला से पांच बदमाशों गैंगरेप किया। इस दौरान महिला के ममेरे भाई को बदमाशों ने बंधक बना लिया।

विज्ञापन


हाईवे से मात्र 500 मीटर की दूरी पर सिद्धार्थ विहार के खेत में हुई वारदात की रिपोर्ट शनिवार को महिला ने विजयनगर थाने में दर्ज कराई। विजयनगर की एक कालोनी में रहने वाली 35 वर्षीया महिला नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक्सपोर्ट कंपनी में जॉब करती है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे वह नोएडा सेक्टर-58 में रहने वाले अपने रिश्ते के ममेरे भाई के साथ उसकी बाइक पर घर लौट रही थी।

पांच युवकों ने बाइक रुकवाकर वारदात को अंजाम दिया

woman raped by five people near highway
रेप

हिंडन नदी पुल पार करने पर हाईवे पर जाम मिला तो दोनों कच्ची सड़क के रास्ते घर जाने लगे। सुनसान रास्ते पर पांच युवकों ने उनकी बाइक रुकवाकर वारदात को अंजाम दिया।

एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि आरोपियों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक महिला की शादी सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई है। दंपति के तीन बच्चे हैं। पति से महिला का विवाद चल रहा है। वह मायके में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed