फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman murder in gurgaon crime news

भतीजे के प्यार में छोड़ा था पति का घर, मिली दर्दनाक मौत

Mon, 07 Nov 2016 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 07 Nov 2016 02:02 PM IST
विज्ञापन
woman murder in gurgaon crime news

सोहना-पलवल रोड स्थित गांव सिलानी के समीप खेत में बनी एक कोठरी में मृत मिली महिला की पहचान हो गई है। मृतका पलवल के जयंतीपुरा के रहने वाले रमेश चंद्र की पत्नी गीता थी। पुलिस ने गीता के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि घायल यादराम का  दिल्ली के ट्रामा सेंटर में  इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गीता चार बच्चों की मां थी और मेहनत, मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करती थी। यह चर्चाएं हैं कि रिश्ते में भतीजे यादराम से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। यादराम शराब का शौकीन था, जिस कारण परिजनों ने उसे घर से खदेड़ा हुआ था। ऐसे में वह ज्यादा समय गीता के घर पर ही रहता था। 
विज्ञापन


शनिवार को गीता घर से टिफिन लेकर काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जबकि यादराम सोहना के गांव सिलानी में खेतों पर कई दिनों से धान की कटाई कर रहा था। शनिवार सुबह 7 बजे यादराम अपने एक रिश्तेदार और गीता के साथ सिलानी गांव में आया था। रिश्तेदार इन दोनों को सिलानी में खेतों के पास उतारने की कहकर उन्हें वहां छोड़कर इसी गांव में रहने वाले अपने ससुर के पास चला गया। कुछ देर बाद ही यह हादसा घटित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर शराब का एक खाली पव्वा, कटोरी में दही, नमकीन मिला है जबकि वारदात में प्रयुक्त चाकू जमीन के नीचे दबा मिला है। इस मामले में जांच अधिकारी से लेकर पुलिस उपायुक्त तक कुछ भी बोलने अथवा मुंह खोलने को तैयार नही हैं। सोहना पुलिस ने इस मामले में मृतक गीता के ननदोई बदन सिंह निवासी पलवल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed