{"_id":"59a6eddf4f1c1b1e278b4842","slug":"woman-gangraped-seeks-justice-to-ssp-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से गैंगरेप का आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से गैंगरेप का आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 27 अगस्त को खेतों पर काम कर रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हरियाणा और यूपी सीमा से सटे इस क्षेत्र में पीड़िता को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीन दिनों तक अलग अलग थानों के चक्कर लगाने पड़े। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस को वारदात की पूरी जानकारी देने के बाद भी मामले में छेड़छाड़ व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी लव कुमार से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले को पैसे के लेन-देन में मारपीट का मामला बताते हुए जांच की बात कही है।
विज्ञापन
यूपी और हरियाणा सीमा पर बसे गांव में एक व्यक्ति पट्टे की जमीन लेकर वहीं परिवार के साथ रहता है। जबकि जिस पट्टे पर खेत लिया गया था वह रबूपुरा कोतवाली के क्षेत्र में आता है। सोमवार को पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। इस दौरान उसकी पत्नी खेतों पर काम कर रही थी। आरोप है इसी दौरान वहां चार लोग पहुंचे और पीड़िता को मारपीट, जान से मारने की धमकी देते हुए सामूहिक दुष्कर्म कर फरार हो गए।
विज्ञापन
27 को हुई घटना की शिकायत महिला ने हरियाणा क्षेत्र के बागपुर पुलिस से की। आरोप है कि हरियाणा पुलिस ने मारपीट के आधार पर ही महिला का मेडिकल कराया और मामले की रिपोर्ट कराने के लिए यूपी पुलिस के पास भेज दिया। महिला का आरोप है कि 28 अगस्त को रबूपुरा कोतवाली में भी शिकायत देने पर पुलिस ने घटना को छेड़छाड़, मारपीट में दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया और दो दिनों तक पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराने की जहमत तक नहीं उठाई।
नोएडा में एसएसपी से शिकायत पर अलर्ट हुई पुलिस
महिला का कहना है कि आरोपियों पर उचित कार्रवाई न होते देख महिला ने बुधवार को नोएडा एसएसपी आवास पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। एसएसपी के संज्ञान लेने पर महिला को नोएडा के जिला अस्पताल दोबारा मेडिकल कराया गया।
महिला का दोबारा कराया गया मेडिकल
महिला ने पूर्व में हरियाणा पुलिस से शिकायत की थी। जिसमें मारपीट के आधार पर मेडिकल कराया गया था। बुधवार को सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आने पर दोबारा से मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।- सुनीति, पुलिस अधीक्षक ग्रेटर नोएडा