हाईवे पर नग्न अवस्था में पड़ी मिली महिला, पति ने किया सनसनीखेज खुलासा
हाईवे पर नग्न अवस्था में बेहोश मिली महिला, गैंगरेप की आशंका
सबहेड
पति बोला-चार ऑटो चालकों ने किया गैंगरेप, पुलिस मेडिकल कराकर जांच में जुटी
प्वाइंटर
छह दिनों से गायब थी महिला, मानसिक रोग से है पीड़ित
साहिबाबाद पुलिस पर गुमशुदगी दर्ज नहीं करने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोगों की सूचना पर पुलिस ने महिला को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। पहचान होने पर महिला के पति को जानकारी दी गई। पति ने गैंगरेप की आशंका जताते हुए साहिबाबाद पुलिस पर महिला की गुमशुदगी के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है।
पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रोगी भी है। ऐसे में सारे पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शनिवार सुबह करीब सात बजे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि मेरठ रोड पर करीब 30 वर्षीय एक महिला नग्न अवस्था में बेहोश पड़ी है।
पति का आरोप है कि उनकी पत्नी ने उन्हें बताया है कि चार ऑटो वालों ने उसे अगवा कर उसके साथ रेप किया है। पति ने बताया कि उनकी पत्नी 10 साल से मानसिक रोग से पीड़ित है और बरेली के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
एसएचओ सिहानी गेट परशुराम का कहना है कि महिला का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। महिला की हालत में अब सुधार है जल्द ही उसका बयान लिया जाएगा।
पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप
पीड़िता पति और तीन बच्चों के साथ साहिबाबाद थाना क्षेत्र की कालोनी में रहती है। उसके पति ने बताया कि बीते सोमवार दोपहर को अचानक उसकी पत्नी घर से निकल गई थी। देर शाम तक नहीं लौटी तो उन्होंने थाना साहिबाबाद में तहरीर दी।
वायरलेस पर सूचना के बाद ही हुई शिनाख्त: आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अगर पुलिस समय पर एक्शन ले लेती तो आज यह नौबत नहीं आती। आईओ ने बताया कि जब पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया तो उसने अपना नाम पुलिस को बताया।
इसके बाद उन्होंने वायरलेस सेट पर महिला का नाम लेकर पूछा तो साहिबाबाद थाने से उसकी पहचान और उसके पति का नंबर मिला। इससे महिला की पहचान हो सकी।