{"_id":"cef09c89a02c5ddf27ed478196878c17","slug":"woman-found-dead-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने पंखे में चुन्नी डालकर फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने पंखे में चुन्नी डालकर फांसी लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 30 May 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना भूपानी क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
महिला का शव ससुराल में चारपाई पर मिला। ससुराल वालों का कहना है कि महिला ने फांसी लगा ली थी। बाद में उन्होंने शव को उतारा।
जबकि महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को जान से मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें: ईंट व डंडों से पीटकर जान लेने वालों को उम्रकैद
टिकावली में बुधवार दोपहर यूसुफ की पत्नी सलमा (28) के फांसी लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को शव चारपाई पर पड़ा मिला।
ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि सलमा ने अपने कमरे के पंखे में चुन्नी डालकर फांसी लगा ली थी पता चलने पर शव को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सलमा के भाई शमसु खान ने बहन की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया। उसने थाना भूपानी पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि सलमा के साथ पति व ससुराल वाले अक्सर झगड़ा व मारपीट करते थे। इसी कारण उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन