फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman dead in accident by roadways bus

रोडवेज बस ने महिला को कुचला,लोगों ने की चालक की धुनाई

Mon, 05 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 05 Dec 2016 12:07 AM IST
सार

आरोपी चालक को धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
woman dead in accident by roadways bus
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic

विस्तार

सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र के केसर गार्डन के पास यू टर्न पर एक तेज रफ्तार यूपी रोडवेज की पीली बस ने एक महिला को चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि  मूलत: लखीमपुर खीरी निवासी माया (48) सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के छलेरा में परिवार के साथ रहती थी। शनिवार शाम को वह किसी काम से बरौला गई थी और वहां से वापस जा रही थी।
विज्ञापन


जब वह केसर गार्डन यू टर्न पर पहुंची तो एक दादरी की ओर से तेज रफ्तार आई रोडवेज की पीली बस ने महिला को कुचल दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ लोगों ने महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कुछ लोगों ने रोडवेज बस चालक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। उसके बाद पुलिस को सूचना दी और आरोपी चालक को सौंप दिया। पुलिस ने माया के परिजनों की तहरीर पर लापरवाही का मामला दर्ज करके आरोपी चालक हाथरस के लालगढ़ी निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed