फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman dead body thrown in faridabad after murder

हत्या कर झील में फेंका महिला का शव 

Wed, 08 Feb 2017 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
woman dead body thrown in faridabad after murder

मांगर स्थित एक झील (पहाड़ खोदने से बनी झील) में मंगलवार सुबह एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या संभवत: गला घोंट कर की गई। छिपाने के लिए हत्यारों ने झील में महिला का शव फेंक दिया। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मांगर वन क्षेत्र में मंगलवार सुबह विभाग के कर्मचारी गश्त पर निकले थे। गुरुग्राम रोड स्थित चेतन शर्मा पेट्रोल पंप से करीब 400 मीटर आगे झील में उन्हें पानी से बाहर एक मानव पैर दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। पानी के अंदर पत्थरों के नीचे शव दबा हुआ था।
विज्ञापन


शव को बाहर निकाला गया। शव किसी 25-30 वर्षीय महिला का था। उसकी जीभ बाहर निकली होने से अंदाजा लगाया गया कि हत्या गलाघोंट कर की गई होगी। मृतका के पैरों की अंगुलियों में चुटकी (बिछिया), हाथ की उंगली में अंगूठी, गले में चेन और कानों में बालियां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे मांगर चौकी के एसआई प्रहलाद सिंह ने बताया कि मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव की हालत देख कर लगता है कि हत्या 10-15 दिन पहले की गई होगी। शव को बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है। शिनाख्त के लिए आस पास के थानों से पिछले पंद्रह बीस दिन में किसी महिला की गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed