फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman brutally killed in east delhi shakarpur, investigation on

गर्ल्स हॉस्टल की केयरटेकर की गला रेतकर हत्या, मौके पर मिली ये चीजें

Sat, 15 Jul 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Jul 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
woman brutally killed in east delhi shakarpur, investigation on
woman murder

उत्तरी दिल्ली के शकरपुर में बृहस्पतिवार रात को एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। महिला गर्ल्स हॉस्टल की केयर टेकर थी। उसकी शिनाख्त संगीता बंसल (52) के रूप में हुई है। पति की मौत के बाद से वह घर में अकेली रहती थी। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद लूटपाट से इनकार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने वारदात में किसी परिचित के शामिल होने की आशंका जताई है। शकरपुर थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, संगीता बंसल ललिता पार्क, लक्ष्मी नगर में पहली मंजिल पर रहती थी। डेढ़ साल पहले उसके पति अनिल बंसल का देहांत हो चुका है। उसकी दो बेटियां हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। एक बेटी शकरपुर में रहती है, दूसरी भोपाल में। मकान के भूतल पर संगीता के ससुर रहते हैं। वहीं दूसरी मंजिल पर उसके देवर अश्वनी बंसल अपनी पत्नी ललिता व बच्चों के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात संगीता की देवरानी ललिता फ्लैट से नीचे आ रही थी। इसी दौरान उसने दो युवकों को जेठानी के फ्लैट की कुंडी बंद कर भागते हुए देखा। जेठानी से बातचीत नहीं होने की वजह से उसे लगा कि वह नीचे होगी, नीचे आकर उसने देखा, लेकिन वह कहीं नहीं दिखी। ललिता ने फिर ऊपर जाकर पति को सारी बात बताई।

अश्वनी ने भाभी के फ्लैट के गेट को खोलकर देखा। डाइनिंग रूम में संगीता मृत पड़ी थी। उसकी गर्दन को धारदार हथियार से रेता गया था और पेट पर भी गहरे जख्म थे। अश्वनी ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

जांच के दौरान पता चला कि घर से कोई सामान गायब नहीं है। पुलिस ने लूटपाट से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संगीता की हत्या आपसी रंजिश की वजह से की गई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। 

घटनास्थल पर दो गिलास मिले

woman brutally killed in east delhi shakarpur, investigation on
हत्या

जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिससे वारदात में किसी परिचित के शामिल होने का शक है। संगीता के घर में हत्यारे की फ्रेंडली इंट्री हुई है। साथ ही घटनास्थल पर पुलिस को दो गिलास मिले हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संगीता हमलावरों को जानती थी। आशंका है कि किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई और आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

जांच में पता चला कि संगीता के पति ब्याज पर पैसे देते थे। आशंका है कि इसी बात को लेकर आरोपियों से संगीता की कहासुनी हुई होगी। चूंकि परिवार वालों से मनमुटाव होने की वजह से पुलिस को अभी इस बारे में खास जानकारी नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed