फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   woman arrested protesting before commissioner office in faridabad

पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी महिला के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 21 Oct 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 21 Oct 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
woman arrested protesting before commissioner office in faridabad
police - फोटो : amar ujala

कथित दुष्कर्म के एक मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी महिला और उसके एक समर्थक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि 23 जून 2016 को थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने साजिश के तहत दुष्कर्म करने के तहत एक मामला दर्ज किया था। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी सिलाई कढ़ाई सीखती है।
विज्ञापन


उसे एक महिला सिलाई सेंटर ले जाने की बात कहकर किसी अज्ञात जगह ले गई और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। कमरे में पहले से मौजूद व्यक्ति ने बेटी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साजिश रचने वाली महिला और मोहन तिवारी नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि दोनों आरोपियों ने कोर्ट से जमानत ले रखी है। जमानत मिलने के बाद महिला ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत देकर एक महिला समेत चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया।

पुलिस ने इस मामले में छानबीन की तो प्रारंभिक जांच में आरोप झूठे पाए गए। गत 12 सितंबर को इसकी जांच एसीपी राजेश चेची ने की और रामपाल व प्रवीण को दुष्कर्म का आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया।

अब महिला बाकियों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस आयुक्त गेट पर धरने पर बैठी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला को हटने के लिए पहले नोटिस दिया गया लेकिन उसने लेने से इंकार कर लिया। उसे कई बार समझाया गया लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं है।


बुधवार शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही चावला कॉलोनी निवासी प्रेम सिंह, सेक्टर-87 निवासी रामफल, और सेक्टर-2 निवासी संजीव कश्यप के खिलाफ  भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इन सभी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed