फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman accused her younger son for death of elder one

मां ने कहा, मेरा बेटा है खूनी

Sun, 29 Jun 2014 11:07 AM IST
Updated Sun, 29 Jun 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
Woman accused her younger son for death of elder one
नोएडा के हरौला में हुई एक हत्या के मामले में मां ने बड़े बेटे पर छोटे बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। मामला 14 मई का है, जब एक घर के बेसमेंट में एक युवक की लाश मिली थी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में बिहार के एक युवक रामायण को गिरफ्तार किया है। उधर, मृतक की मां और बहन का कहना है कि मोबाइल को लेकर हुए विवाद का बदला लेने के लिए भाई ने भाई की जान ले ली।
विज्ञापन

बड़े बेटे का साला भी शाम‌िल है साज‌िश में

Woman accused her younger son for death of elder one

नोएडा में शनिवार को सेक्टर -20 थाने पहुंची मतिया देवी ने बताया कि उनका छोटा बेटा प्रदीप (30) 12 मई की शाम गायब हो गया था। इसी दिन सुबह उनके बड़े बेटे मनोज और प्रदीप में मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था।

इस विवाद में मनोज का साला पुरुषोत्तम भी शामिल था। मां ने बताया कि छोटे बेटे के गायब होने और बेसमेंट में लाश मिलने की खबर बड़े बेटे मनोज ने ही दी थी।

बहन रेखा का कहना है कि शव का सिर पत्थर से बुरी तरह कुचला था और उसे बेसमेंट तक खींचकर लाना भी अकेले व्यक्ति का काम नहीं है।

मां ने कहा पुल‌‌िस नहीं कर रही कार्रवाई

Woman accused her younger son for death of elder one

मां-बेटी ने बड़े भाई मनोज और उसके साले पुरुषोत्तम पर छोटे भाई प्रदीप की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोबाइल को लेकर हुई लड़ाई का बदला लेने के लिए हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के कुछ ही दिन बाद बड़ा बेटा और उसका साला परिवार सहित गांव चला गया है और वापस नहीं आ रहा है।

मां का कहना है कि वह कई दिनों से पुलिस से शिकायत कर रही हैं, लेकिन इस मामले में आगे को कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मामले में बिहार के एक युवक रामायण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इस केस के डेवलपमेंट के बारे में में सीओ प्रथम, शिवराम यादव ने बताया ‌क‌ि इस मामले में गिरफ्तार किए गए रामायण ने शराब के नशे में अकेले में हत्या करना स्वीकार किया था। अब मां और बहन की ओर से शिकायत दी जा रही है तो इसकी जांच की जाएगी। साक्ष्य पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed