शराब के नशे मे घर आया और चारपाई पर सो रही पत्नी का दबा दिया गला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिले के फतेहपुरबेरी थाना इलाके में सोमवार रात एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। फतेहपुरी बेरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मंगलवार रात तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीमा (32) पति अभिजीत और छह वर्षीय बेटे सुमित के साथ मकान नंबर 212, न्यू मंगलापुरी सुल्तानपुर के पास फतेहपुर बेरी में रहती थी।
अभिजीत शराब पीने का आदी है और सीमा से आए दिन झगड़ा करता था। अभिजीत सोमवार रात को कहीं से शराब पीकर घर आया और आते ही पत्नी से झगड़ा करने लगा। पति-पत्नी दोनों में काफी देर झगड़ा हुआ था।
सो रही सीमा का गला दबा दिया
झगड़े के बाद अभिजीत ने चारपाई पर बेटे सुमित के साथ सो रही सीमा का गला दबा दिया और उसके बाद फरार हो गया। सीमा की मां सामने ही रहती है। मंगलवार सुबह जब वह सीमा को जगाने आई तो घर का दरवाजा खुला हुआ था।
उसने अंदर जाकर आवाज लगाई तो सुमित उठ गया, मगर सीमा नहीं उठी। सीमा की मां ने अपने बेटे पल्लव को बुलाया और देखा तो सीमा मृत पड़ी हुई थी। पल्लव ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। बच्चे सुमित का कहना है कि रात को पापा ने मम्मी के साथ झगड़ा किया था। इसके बाद पापा मम्मी को मारने लगे। अभिजीत दरियागंज में टेलर का करता है।