{"_id":"5b86d23642c792463254a175","slug":"wife-murder-for-slapped-a-husband-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ का बदला लेने के लिए की थी पत्नी की हत्या, महिला को बेटी-दामाद के विवाद में बोलना पड़ा भारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थप्पड़ का बदला लेने के लिए की थी पत्नी की हत्या, महिला को बेटी-दामाद के विवाद में बोलना पड़ा भारी
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलपुरा गांव में पिछले दिनों हुई महिला की हत्या उसके पति ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए की थी। पति ने दामाद के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला के पति अली अकबर व दामाद फजर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। आरोपी का कहना है कि दामाद और बेटी के बीच हो रहे विवाद में दखल देने पर उसकी पत्नी ने थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन
इकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में अली अकबर पत्नी नाजिमा के साथ रहता था। घर से कुछ दूरी पर ही उसकी बेटी व दामाद फजर मोहम्मद रहता है। दामाद में विवाद के चलते बेटी उसके पास रहती है। 25 अगस्त को फजर शराब पीकर ससुराल पहुंचा जिसका सास नाजिमा के साथ विवाद हो गया।
विज्ञापन
उसी दौरान नाजिमा ने ईंट उठाकर फजर को मार दी जिससे वह घायल हो गया। उसी दिन रात में फजर फिर से शराब पीकर ससुराल पहुंचा और नाजिमा से झगड़ा करने लगा। बेटी को तलाक देने की धमकी से नाराज नाजिमा और फजर में जमकर विवाद हुआ। इस दौरान बीच-बचाव करने आए अली अकबर को उसकी पत्नी ने थप्पड़ जड़ दिया। इससे नाराज होकर अली अकबर ने उसे जमीन पर गिरा दिया और दामाद ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद अली अकबर अपने साथी राशिद की मदद से नाजिमा को अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मामले को छुपाने के लिए अली अकबर ने अपने पड़ोसी विजय व राजीव पर हत्या का आरोप लगा दिया। जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।