फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife killed husband routed lovers, forest burnt alive by moving

पत्नी ने प्रेमियों से करवाई पति की हत्या, जंगल में ले जाकर जिंदा जलाया

Thu, 28 Jul 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Wife killed husband routed lovers, forest burnt alive by moving

छावला इलाके में एक महिला के दो प्रेमियों ने उसके पति की हत्या कर दी। उसे जंगल में ले जाकर जिंदा जला दिया गया। यह राज तब खुला जब जांच के दौरान पुलिस ने सपना के मोबाइल को खंगाला। 

विज्ञापन


उसके मोबाइल से दोनों प्रेमी विकास और विक्की से सपना की बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली। उसमें सपना पति को पेट्रोल जलाकर मारने के लिए मना कर रही थी। 

सपना कह रही थी कि उसे किसी और तरह से मारते। छानबीन के बाद 25 जुलाई को मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सपना को दबोच लिया। उसके प्रेमियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

नौकरी दिलवाने के नाम पर दो युवकों के साथ भेजा

Wife killed husband routed lovers, forest burnt alive by moving
हत्‍या

पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार (24) अपने परिवार के साथ छावला इलाके में रहता था। 2013 में उसकी हरियाणा निवासी सपना (23) से शादी हुई थी। 

कुछ मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण राकेश बेरोजगार था। अकसर छोटी-छोटी बातों पर राकेश व सपना के बीच झगड़े होते रहते थे। सपना पति को नौकरी के लिए दबाव बनाती थी। 

10 जुलाई की रात को सपना ने राकेश को नौकरी दिलवाने की बात कर विकास व विक्की नामक दो युवकों के साथ बाइक पर भेज दिया। आरोपी राकेश को लेकर कंझावला के जंगल में पहुंचे। 

जंगल में पेट्रोल डालकर लगा दी आग

Wife killed husband routed lovers, forest burnt alive by moving
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले की राकेश कुछ समझ पाता, आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। मरा हुआ समझकर आरोपी उसे जंगल में छोड़कर आ गए।

इधर 11 जुलाई को लोगों को राकेश बुरी तरह हुआ झुलसा हुआ मिला। राकेश को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंझावला पुलिस ने राकेश का बयान लिया तो उसने पुलिस को पत्नी के बारे में बताया। 

इस बीच 17 जुलाई को राकेश की मौत हो गई। राकेश का बड़ा भाई इंसाफ के लिए कंझावला थाने के चक्कर लगाता रहा। पुलिस उसे टरकाती रही। उसे बार-बार छावला थाने जाकर मामला दर्ज कराने के लिए कहा जाने लगा। बाद में शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस विकास और विक्की की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed