फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   VVIP bikers hoopla around bothering people, the police disappeared from the streets

वीवीआईपी इलाके में बाइकर्स के स्टंट से लोग घंटों रहे परेशान, पुलिस सड़कों से गायब

Mon, 18 Jul 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
VVIP bikers hoopla around bothering people, the police disappeared from the streets
बाइकर्स - फोटो : amar ujala

एक बार फिर बाइकर्स ने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए शनिवार देर रात दिल्ली के वीवीआईपी इलाके नई दिल्ली में स्टंटबाजी कर खूब हुड़दंग किया।  ऐसे में सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को खासी दिक्कत हुई।

विज्ञापन


कई घंटे स्टंटबाजी करने के बाद बाइकर्स खुद ही चले गए। वरिष्ठ पुलिसअधिकारी जांच कराने की बात कर रही हैं। नई दिल्ली क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, हुड़दंग रात करीब 12.30 बजे शुरू हुआ। 30 से 40 बाइक सवार युवक नई दिल्ली इलाके में पहुंच गए। 
विज्ञापन


वहां पहुंचते ही उन्होंने सड़क पर जानलेवा स्टंट करना शुरू कर दिया। इंडियागेट, अशोक रोड, मानसिंह रोड, राजपथ और विज्ञान भवन चौक पर शोर मचाकर खूब हुड़दंग किया। शोर-शराबे के बीच बाइकर्स ने अन्य वाहन चालकों को परेशानी में डाल दिया। हादसे की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों ने अपने-अपने वाहन रोक दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के बाद जगह-जगह पिकेट लगाकर जांच की गई शुरू

VVIP bikers hoopla around bothering people, the police disappeared from the streets
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

अमूमन शनिवार और रविवार को नई दिल्ली इलाके में पुलिस के पुख्ता इंतजाम होते हैं, लेकिन शनिवार को सड़कों से पुलिस गायब थी। करीब ढाई बजे तक इन लड़कों ने सड़कों पर खूब शोर-शराबा कर किया। बाद में यह खुद ही चले गए।

इधर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से स्टंटबाजी की बात की गई तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार किया। अलबत्ता, उनका कहना था कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मामले की जांच करवाएंगे। 

जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना रविवार रात को न दोहराई जाए, इसके लिए नई दिल्ली जिला पुलिस ने जगह-जगह पिकेट लगाकर जांच शुरू की है। 

बता दें कि नई दिल्ली इलाके में बाइकर्स की स्टंटबाजी पुलिस के लिए हमेशा ही बड़ी समस्या रही है, वर्ष 2013 में पुलिस ने बाइकर्स में गोली तक चला दी थी, जिसमें एक बाइकर की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed