होटल में आधी रात अश्लील डांस संग परोसी जा रही थी शराब, कई हाईप्रोफाइल पकड़ाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक होटल में पुलिस से अश्लील डांस और बिना परमिशन के शराब परोसने की सूचना पर छापामारी की।
इस दौरान होटल मालिक और अन्य स्टाफ पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस को होटल से काफी मात्रा में हरियाणा मार्का की शराब की खाली बोतलें मिली हैं।
पुलिस ने इस दौरान कुछ हाईप्रोफाइल लोगों को हिरासत में भी लिया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने होटल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बिना परमिशन के शराब परोसी जा रही
पुलिस को शनिवार रात करीब दो बजे सूचना मिली कि वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक होटल में पार्टी चल रही है, जिसमें अश्लील डांस और बिना परमिशन के शराब परोसी जा रही है। पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम के साथ होटल में छापा मारा।
पुलिस की कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया। होटल में डांस कर रही डांसर और लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने पार्टी में मौजूद कई हाईप्रोफाइल लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि होटल मैनेजर, आयोजक और अन्य स्टाफ भाग गए।
इस संबंध में सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि जन्मदिन पार्टी के लिए मोहित के नाम से होटल बुक किया गया था। पुलिस ने अज्ञात आयोजक और होटल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। मैनेजर के पकड़े जाने पर ही आयोजकों की सही जानकारी मिल सकेगी।