जेबतराशों से सावधान! आगरा से आकर यह गैंग मेट्रो में करता था चोरी, ऐसा था एक दिन का टार्गेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी गेट मेट्रो थाना पुलिस ने आगरा से दिल्ली आकर दिल्ली मेट्रो में जेबतराशी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने छह नाबालिग समेत 13 लोगों को पकड़ा है। पकड़े गये सभी बदमाश आपस में रिश्तेदार हैं। इनके पास से पुलिस ने नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह एक दिन में कम से कम पांच मोबाइल फोन को चुराते थे।
मेट्रो पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को तीन युवक कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन थाना पहुंचे। तीनों ने बताया कि उनके मोबाइल चोरी हो गये हैं। थाना प्रभारी कंचन लाल मीणा तीनों शिकायतकर्ताओं को लेकर सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पहुंचे और फुटेज की जांच करने लगे। युवकों के पास एक लाल शर्ट पहने हुए युवक दिखा। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक मोबाइल चोर पकड़ा गया है।
पुलिस उसे लेकर कश्मीरी गेट थाना पहुंची। युवकों ने चोर की पहचान कर ली। उसकी पहचान आगरा के विष्णु पुरा गांव निवासी बच्चन सिंह(24) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनके गैंग में काफी लोग हैं जो सब्जी मंडी इलाके में एक पार्क में मौजूद हैं। बच्चन सिंह के निशानदेही पर पुलिस ने पार्क में घेराबंदी कर छह नाबालिग समेत 12 बदमाशों को दबोच लिया। उनके बैग से 9 मोबाइल फोन मिल गये। जांच में पता चला कि सभी आपस में रिश्तेदार हैं और आगरा से आकर दिल्ली के मेट्रो में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।
पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि गैंग के सदस्य एक दिन में पांच से सात मोबाइल फोन चुराने की बात कही है। बच्चन सिंह ने बताया कि गैंग के सदस्य मेट्रो के कोच में चढने और उतरने के दौरान भीड़भाड़ कर वारदात को अंजाम देते थे। गैंग के कुछ सदस्य वारदात को अंजाम देते थे जबकि बाकी सदस्य सब्जी मंडी स्थित पार्क में रहते थे।
वारदात को अंजाम देने के बाद तुरंत मोबाइल को अपने सहयोगी तक पहुंचा देते थे। टारगेट पूरा नहीं होने पर सभी सदस्य रैन बसेरा में रूक जाते थे। बदमाशों ने बताया कि मोबाइल चोरी करने के बाद वह गांव जाते थे। जहां कीमती मोबाइल को भी दो से तीन हजार में बेच देते थे।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस गैंग में कई अन्य सदस्य हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही पुलिस इनके खरीददारों से मोबाइल बरामदगी का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।
आईएनए मेट्रो थाना पुलिस ने रुपये का बंडल बताकर ठगी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये बदमाशों की पहचान बवाना निवासी दानिश(21) और सर्थन(20) के रूप में हुई है।
इस तरह की ठगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए थाना प्रभारी राजीव कुमार ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और दोनों आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने दोनों को केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से दबोच लिया।
दोनों यात्रियों को एक बंडल दिखाते थे। जिसके उपर एक पांच सौ का नोट रहता था। आरोपी बंडल में लाखों रुपये होने का झांसा देते थे। झांसे में आने के बाद वह यात्रियों से नकदी और गहने ठग लेते थे। बदमाशों ने नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास वारदात को अंजाम दिया था।