{"_id":"58750b7e4f1c1ba16bba8b8b","slug":"used-obscenity-in-the-name-of-teaching-tuition","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़ाने के नाम पर करता था अश्लील हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन पढ़ाने के नाम पर करता था अश्लील हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 10 Jan 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फेज-2 थाना क्षेत्र में बच्ची से अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को धर दबोचा है। वहीं सेक्टर-20 थाने में छेड़छाड़ के दो अन्य मामले दर्ज किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, घर पर ट्यूशन पढ़ाने के बहाने अध्यापक पिछले एक माह से 6 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। सोमवार शाम को बच्ची ने अपनी मां से इस बारे में बताया। मां ने फेज-2 पुलिस से मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक को घर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी साजिद अहमद निवासी हरौला को सोमवार शाम गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास आरोपी ने एक युवती से छेड़छाड़ की। जिस पर युवती के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य मामले में सेक्टर-15 में किराये के मकान में रहने वाली युवती सोमवार रात घर के पास एक होटल में अपने दोस्त के साथ खाना खाने जा रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसका हाथ पकड़ कर खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर बाइक सवार आरोपी फरार हो गए। युवती ने दो युवकों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।