फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   up police tried to save gang rape accused

गैंगरेप पीड़िता से कोतवाल ने जबरन बदलवाई तहरीर

Sat, 12 Jul 2014 03:25 AM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 03:25 AM IST
विज्ञापन
up police tried to save gang rape accused

ग्रेटर नोएडा की जेवर कोतवाली क्षेत्र में 27 अप्रैल को बुढ़ाका रोड स्थित एक टयूबवेल पर दलित महिला के साथ गैंगरेप के आरोपियों को आखिर सलाखों के पीछे जाना पड़ा।

विज्ञापन


दरअसल, कोतवाली पुलिस ने गैंगरेप के मामले को मामूली छेड़छाड़ में दर्ज किया था। लेकिन सीओ ने मामले की विवेचना की तो गैंगरेप का मामला निकला और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जेवर में 27 अप्रैल को एक दलित महिला खेत से भूसा लेने के लिए गई थी। दोपहर में खेतों पर अकेली थी तो उसी समय बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उन्होंने दलित महिला के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने जबरन बदलवाया था बयान

up police tried to save gang rape accused

पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में गैंगरेप की घटना की तहरीर दी। कोतवाल समरजीत चौहान ने मीडिया को भी गैंगरेप की जानकारी दी। आरोप है कि शाम को महिला से जबरन गैंगरेप की तहरीर को बदलवाकर छेड़छाड़ में दर्ज कराई।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उक्त मामले की जांच सीओ मोहम्मद वसीम खान ने की और जांच पड़ताल में अदालत के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज कराए।

जहां पर पीड़िता ने बुढ़ाका निवासी प्रवीन, जुगेंद्र और जेवर निवासी योगेश को मामले में आरोपी पाया गया। बृहस्पतिवार को तीनों आरोपियों ने कोर्ट में हाजिर होकर जमानत करानी चाही। लेकिन अदालत ने गैंगरेप के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed