{"_id":"5ee484927ec364773603d4df","slug":"up-ghaziabad-muradnagar-vegetable-trader-beaten-to-death-by-neighbors-in-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद, जान जाने तक आढ़ती को मारते रहे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद, जान जाने तक आढ़ती को मारते रहे आरोपी
Sat, 13 Jun 2020 01:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
मुरादनगर में आढ़ती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मुरादनगर में रावली रोड स्थित सब्जी मंडी में शनिवार तड़के फल आढ़ती शकील अहमद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी आढ़ती रहम इलाही ने अपने दो बेटों व दो भतीजों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने रास्ते में मंडी का सामान रखा था। जब शकील अहमद ने रास्ते से सामान हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी शकील को तब तक पीटते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। तनाव के मद्देनजर सब्जी मंडी में फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद से ही शकील का पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन