फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   unnatural sex with 2 year old baby by his uncle

दो साल के बच्चे के साथ मामा ने किया कुकर्म

Tue, 15 Apr 2014 01:45 AM IST
Updated Tue, 15 Apr 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
unnatural sex with 2 year old baby by his uncle

दिल्ली के रणजीत नगर इलाके में दो साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी उसका मामा है। पुलिस ने 19 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बच्चे के मां और पिता दोनों काम करते हैं। दोनों बच्चे को मामा के पास छोड़कर जाते थे। रविवार शाम परिजन घर पहुंचे तो बच्चा काफी रो रहा था। काफी पूछने पर उसने इशारा कर मामा के गलत काम करने के बारे में बताया।
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाया। जिसमें कुकर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान

unnatural sex with 2 year old baby by his uncle

नजफगढ़ के टोडरमल कॉलोनी में शिक्षिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। उसकी शादी 11 माह पहले हुई थी। एसडीएम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार पपरावट की रहने वाली मनीषा की शादी 11माह पूर्व टोडरपुर निवासी सोनू से र्हुई थी। मनीषा, नांगलोई स्थित एक  सरकारी स्कूल में गेस्ट टीचर का काम करती थी। सोमवार दोपहर मनीषा कमरे में थी। उसकी सास ने उसे खाने के लिए बुलाया।

काफी आवाज लगाने पर जब वह नहीं आई तो उसकी सास कमरे में गई। दरवाजा बाहर से बंद था। अनहोनी की आशंका से परिवार के अन्य सदस्यों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर मनीषा पंखे से लटक रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

युवक की हत्या में तीन अरेस्‍ट

unnatural sex with 2 year old baby by his uncle

निहाल विहार पुलिस ने आपसी रंजिश में चंदर विहार निवासी रमेश कुमार की हत्या करने के आरोप में तिलक विहार निवासी गुरमीत सिंह (22), सुखविंदर सिंह (24) और प्यारे सिंह (25) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, ऑटो चालक गुरमीत पर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। वहीं सुखविंदर पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुरमीत ने बताया कि उसकी रमेश से रंजिश चल रही थी। इसको लेकर गुरमीत ने रमेश के दोस्त सन्नी की पिटाई कर दी।

बदले में रमेश ने गुरमीत के दोस्त अमरीक को पीट दिया था। इसके बाद दोनों गुट बनाकर एक दूसरे से बदला लेने के फिराक में थे। घटना वाले दिन नौ अप्रैल को रमेश और गुरमीत की फोन पर बहस हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed