फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   unknown body identify

गैंगस्टर के साथी का था एक्सप्रेसवे पर मिला शव, अभी आया था जेल से बाहर

Mon, 09 May 2016 04:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 09 May 2016 04:39 AM IST
सार

  • आठ माह पहले पैरोल पर जेल से बाहर था बबलू
  • आठ गोली मारी गई थीं
  • परिजनों ने गैंग के कुछ लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
unknown body identify

विस्तार

राजेन्द्रा पार्क थाना पुलिस ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर बरामद शव की शिनाख्त रविवार को शीतला कॉलोनी निवासी बबलू उर्फ टिंडा के रूप में की। थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि बबलू सुरजीत गैंग का सदस्य था।

विज्ञापन


इस पर लूट, हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज थे। सात-आठ माह पहले ही बबलू जेल से बाहर आया था। वहीं गैंगस्टर सुरजीत पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद से फरार चल रहा है। बबलू के भाई मोनू ने गैंग में शामिल कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बता दें शनिवार सुबह एक्सप्रेसवे पर एक युवक का शव बरामद किया गया था। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बबलू के शरीर के कई हिस्सों में कुल आठ गोली लगने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस ने शक जताया कि किसी जान पहचान के व्यक्ति ने उसे बुलाकर गोली मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पिछले साल से अब तक शहर में गैंगवार की तीन-चार घटनाएं हो चुकी हैं। गैंगस्टर सुरजीत गैंग के सदस्य टिंडा की मौत मामले में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कहीं टिंडा की हत्या के पीछे किसी दूसरे गैंग के सदस्यों का हाथ तो नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed