शर्मनाक: मुंहबोले चाचा ने किया भतीजी से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्थला में मुंहबोले चाचा ने 17 वर्षीय भतीजी से रेप किया। लड़की की मां बाजार सामान लेने गई थी। इसी समय दरिंदा घर में घुस आया और किशोरी को हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित किशोरी अपने परिवार के साथ अर्थला में रहती है। पिता ने बताया कि रविवार शाम को उनकी पत्नी और बेटी घर पर थीं। उनकी पत्नी सामान लेने के लिए बाजार से चली गई। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाला उनका मुंहबोला भाई पंकज मिलने के बहाने घर में घुस आया।
उनकी बेटी को अकेला पाकर रेप करके भाग गया। करीब एक घंटे बाद जब उनकी पत्नी लौटी तो किशोरी ने रोते हुए आपबीती सुनाई। गुस्साए परिजन थाने पहुंचे और उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।
पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी पंकज को चाचा बोलती थी और अक्सर उसके घर खाना देने जाती थी। मगर उन्हें नहीं पता था कि वह उसे हवस का शिकार बना लेगा। एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप, घर में घुसकर मारपीट और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चौकीदार से मिलने पहुंची महिला संग गैंगरेप
छावला इलाके के सामुदायिक भवन में एक विवाहिता से
गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज
कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 25 वर्षीय महिला सपरिवार
गोयला गांव में रहती है।
रविवार की रात वह सामुदायिक भवन में तैनात चौकीदार
से मिलने आई थी। इसी दौरान दो युवकों ने किसी बहाने सामुदायिक भवन में
बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।