फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two youth fight over money exchange in faridabad outside bank

आईसीआईसीआई बैंक में पैसे बदलने पर दो युवकों में मारपीट

Thu, 17 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 17 Nov 2016 12:12 AM IST
सार

ईसीआईसीआई बैंक में पैसे बदलने पर दो युवकों में मारपीट
-100 नंबर पर दोनों ने ही फोन करके पुलिस बुलाया
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
two youth fight over money exchange in faridabad outside bank
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादरी में आईसीआईसीआई बैंक में नोट बदलने के लिए लगी लंबी लाइन में आगे लगने पर दो युवकों में मारपीट हुई। दूसरे लोगों ने बीच बचाव करके उनको अलग किया। बाद में दोनों ने ही 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


दादरी के जीटीरोड पर आईसीआईसीआई बैंक में नोट बदलने के लिए लोगों की बुधवार को लाईन लगी थी। सवेरे सात बचे से लाइन में लोग लगे थे। बैंक के खुलने के बाद भी नोट बदलने शुरू नहीं किया गए। बैंक के कर्मचारियों का कहना था कि नकदी आने के बाद ही नोट बदलने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे नकदी आने पर काम शुरू हुआ। इसी बीच दो युवकों में लाईन में आगे पीछे होने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते दोनों में मारपीट हुई। लाइन में ही लगे कुछ लोगों ने उनको अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दोनों युवकों ने ही 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर दादरी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों की बात सुनने के बाद मामले को शांत किया। मामले में कोई भी शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed