{"_id":"583988654f1c1b663a13c38d","slug":"two-women-beaten-at-different-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं से मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 27 Nov 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
दो महिलाओं के साथ मारपीट करने, बदसलूकी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुभाष नगर निवासी मंजू गुप्ता ने महिला थाना पुलिस को बताया कि इसी कॉलोनी में रहने वाले भूपेंद्र शर्मा ने उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। यही नहीं आरोपी ने उसके साथ गालीगलौच की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार मामला अक्तूबर महीने का है, लेकिन पीड़िता ने इसकी शिकायत अब दी है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर विपुल वर्ल्ड सोहना रोड निवासी नीरा सिंह ने महिला थाना पुलिस को बताया कि अतुल वर्मा, सौरभ चौधरी और वीना धामी ने 23 नवंबर को उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन