फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two students injured one student outside the school

दो छात्रों ने एक छात्र को चाकू मारकर किया जख्मी, स्कूल के बाहर दिया वारदात को अंजाम

Sun, 29 Oct 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Oct 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
two students injured one student outside the school
सांकेतिक चित्र

विजय विहार इलाके में दसवीं कक्षा के एक छात्र को उसके दो दोस्तों ने स्कूल के बाहर चाकू मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर एक आरोपी छात्र को पकड़ लिया है। जबकि उसके सहयोगी की तलाश कर रही है। जांच में पता चला कि पीड़ित छात्र ने दोनों छात्रों की क्लास में दादागिरी का विरोध करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया था। जिसका स्कूल के बाहर उनलोगों ने बदला लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्र की पहचान उमर फारूख (14) के रूप में हुई है। वह अवंतिका स्थित एक सरकारी स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ता है। उसके पिता दुकान करते हैं। तीन भाईयों में बड़ा उमर अपने पिता का भी दुकान में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उमर ने विरोध करते हुए मोनू को थप्पड़ मारा था

two students injured one student outside the school
चाकू से हमला

उमर ने पुलिस को बताया कि उसके क्लास में मोनू और सोनू (बदला हुआ नाम) नाम के दो छात्र पढते हैं। मोनू क्लास के किसी छात्र के साथ हाथापाई और मारपीट कर देता है। उमर के साथ भी वह अकसर मारपीट करता था। उमर इस बात का विरोध करता था। शुक्रवार को मोनू ने क्लास में उमर के साथ बदसलूकी की। उमर ने विरोध करते हुए मोनू को थप्पड़ मार दिया। मोनू ने उमर को क्लास से बाहर निकलने की धमकी दी।

छुट्टी होने पर उमर जब स्कूल से बाहर निकला तो सामने में मोनू और उसके दोस्त सोनू को देखा। दोनों ने उसे पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। मोनू ने उसे पीछे से पकड़ लिया और सोनू ने उसके सीने पर तीन चाकू के वार किए।

उमर के शोर मचाने पर आस पास मौजूद छात्र वहां पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उमर को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। उमर के बयान पर पुलिस ने मोनू को पकड़ लिया है जबकि सोनू की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed