फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two senior students of the Delhi School of obscene acts with a student in the class two

दिल्ली : सीनियर छात्राओं ने कक्षा दो में पढ़ने वाली छात्रा से की अश्लील हरकत, बालिग आरोपी अरेस्ट

Mon, 27 Feb 2017 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Mon, 27 Feb 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
Two senior students of the Delhi School of obscene acts with a student in the class two
demo pic - फोटो : अमर उजाला

मोती नगर इलाके के एक सरकारी स्कूल में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कक्षा दो में पढ़ने वाली सात साल की बच्ची ने अपने ही स्कूल की 9वीं व 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों छात्राओं ने बच्ची को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित बच्ची की मेडिकल और बयान के बाद पुलिस ने नशीला पदार्थ देकर शारीरिक शोषण व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोगों ने स्कूल व थाने के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक आरोपी छात्रा बालिग है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंच के दौरान बड़ी कक्षा में पढ़ने वाली दो लड़कियां उसे सुनसान जगह पर ले गईं

Two senior students of the Delhi School of obscene acts with a student in the class two
RAPE

​पुलिस को दिए बयान में पीड़ित छात्रा ने कहा कि गत 23 फरवरी को लंच के दौरान बड़ी कक्षा में पढ़ने वाली दो लड़कियां उसे सुनसान जगह पर ले गईं और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगीं।

जब मासूम ने इसका विरोध किया तो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उसके बाद लड़कियों ने बच्ची को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ गलत हरकत की। धमकी से हालांकि बच्ची डर गई, लेकिन उसने स्कूल में पढ़ने वाली अपनी बड़ी बहन को इस बात की सूचना दी।

जिसके जरिये परिजनों को इस बात की जानकारी मिली। परिजनों ने इस बात की जानकारी स्कूल में शिक्षकों को दी। लेकिन शिक्षकों ने आरोपी छात्राओं पर कार्रवाई करने के बजाय मामले को रफा-दफा करने में जुट गए। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने परिजनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया। 

उसके बाद परिवार वालों ने शनिवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और फिर उसकी काउंसिलिंग करवाई। उसके बाद मोती नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्राओं की पहचान की। पुलिस ने बालिग आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी छात्रा तीन साल से 9वीं कक्षा में फेल हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed