फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two professors resigns from amity university

सुशांत आत्महत्या मामला : दो प्रोफेसरों का इस्तीफा

Sun, 21 Aug 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 21 Aug 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
two professors resigns from amity university

एमिटी यूनिवर्सिटी की ओर से छात्र सुशांत रोहिल्ला की आत्महत्या के मामले में बनी कमेटी ने कॉलेज या कॉलेज प्रबंधन की गलती नहीं मानी है। कॉलेज की ओर से कई बार सुशांत को अपने परिजनों को बुलाने के लिए कहा गया था और परिजनों को ई-मेल के माध्यम से सूचना देकर प्रबंधन से मिलने के लिए भी कहा गया था।

विज्ञापन


मगर परिजनों ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद भी जब सुशांत के परिजनों की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। छात्र को यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया।
विज्ञापन


सुशांत  की आत्महत्या की जांच के लिए एमिटी की सात सदस्सीय कमेटी ने अपने स्टॉफ और कॉलेज को दोषी नहीं माना है। जांच कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड आईपीएस आरपी सिंह समेत सात लोगों की टीम ने हर पहलु की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र की मात्र 29 फीसदी ही उपस्थिति थी। इसमें मूट कोर्ट और खेलकूद आदि को जोड़कर 43 फीसदी तक ही उपस्थिति हो सकती थी। फोन पर सुशांत के पिता से बात करके  पूरी स्थिति की जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी वह कॉलेज प्रबंधन से इस बारे में आकर नहीं मिले।

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार एमिटी लॉ स्कूल दिल्ली को जीजीएस आईपी यूनिवर्सिटी से 1999 में मान्यता मिली थी। इस कॉलेज में सभी नियम आईपी यूनिवर्सिटी के लागू होते हैं।

इसमें छात्र की कम से कम 70 फीसदी उपस्थिति होनी चाहिए। ऐसा न होने पर छात्र को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाता। कमेटी ने बताया कि 11 मई को सूचना दी गई थी लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया तो 13 मई से परीक्षाएं शुरू हो गईं।

छात्र के पहले सेमेस्टर में 42, दूसरे में 46, तीसरे में 51, चौथे में 62 और पांचवें सेमेस्टर में 30 फीसदी अंक ही आए थे। छात्र को छठे सेमेस्टर में दाखिला लेने के लिए 30 अक्तूबर तक सुझाव भी दिया गया था।

परीक्षा में न बैठने का फैसला कॉलेज का न होकर आईपी यूनिवर्सिटी का था। उपस्थिति कम होने की जानकारी कॉलेज स्टॉफ की ओर से 4 फरवरी को भी ईमेल के माध्यम से कॉलेज की प्रोफेसर केआर मीना ने भी दी थी।


कमेटी में आरपी सिंह के अलावा डॉबीबी सिंह, डॉ.तुषार के नाथ, आशीष सिंह, डॉ.अलका मुजाल, डॉ.अजय अस्थाना, एसबी सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

प्रकरण से जुड़े दो प्रोफेसरों का इस्तीफा
सुशांत प्रकरण से जुड़े निदेशक डॉ. वीपीएस सहगल और प्रोफेसर डॉ. इशिता पर आरोप लग रहे थे कि इनका व्यवहार छात्रों के प्रति ठीक नहीं है। सुशांत का मामले के बाद दोनों ने एमिटी प्रबंधन को इस्तीफा सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed