फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two orphan sisters of Faridabad was being molested and sexually exploited by their uncles

इंसान के वेश में भेड़िया निकले चाचा व ताऊ, बिना मां-बाप के बच्चियों के साथ करते थे गंदा काम

Sat, 30 Jun 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 30 Jun 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
Two orphan sisters of Faridabad was being molested and sexually exploited by their uncles
demo pic

माता-पिता की मौत के बाद ग्रेटर फरीदाबाद के एक गांव में रहने वाली दो नाबालिग बहनों ने अपने चाचा और ताऊ पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने बच्चियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, मगर अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में बच्चियां अपनी मौसी के साथ पुलिस आयुक्त और महिला आयोग के समक्ष भी पेश हुई थीं। महिला थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


ग्रेटर फरीदाबाद के एक गांव में रहने वाली इन बच्चियों के पिता की करीब आठ साल पहले हत्या हो गई थी। हत्या का आरोप इनकी मां पर ही लगा था, जिसमें पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


कुछ समय बाद जमानत पर बाहर आने के बाद महिला ने बच्चों से मिलने का प्रयास किया, मगर उन्हें मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद महिला दिल्ली में अपनी बहन के पास जाकर रहने लगी। दोनों बच्चियां अपने भाई के साथ चाचा और ताऊ के पास रहने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Two orphan sisters of Faridabad was being molested and sexually exploited by their uncles
demo pic

बच्चों से नहीं मिल पाने से परेशान इनकी मां ने भी दिल्ली में अपनी बहन के घर आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि माता-पिता की मौत के बाद नाबालिग बच्चियों के साथ चाचा-ताऊ छेड़छाड़ करने लगे और उनका यौन शोषण किया जाने लगा।

इससे परेशान होकर कुछ समय पहले दोनों भागकर दिल्ली अपनी मौसी के पास पहुंची और मौसी को सारी बात बताई। इसके बाद बच्चियों की मौसी उन्हें लेकर पिछले दिनों पुलिस आयुक्त के समक्ष पेश हुई तथा महिला आयोग में भी गुहार लगी।

पुलिस आयुक्त ने इस पर तुरंत मामला दर्ज करने के आदेश दिए। बच्चियों की मौसी का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद से उन पर लगातार समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हैं। सेंट्रल जोन महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित्रा ने बताया कि शिकायत मिलने पर 21 जून को मामला दर्ज कर लिया गया था और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed