नाबालिगों ने किया 12वीं की छात्रा का अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कंझावला इलाके में शुक्रवार शाम ट्यूशन पढ़ने जा रही 12वीं की एक छात्रा को सेंट्रो कार सवार दो नाबालिगों ने अगवा कर लिया। परिजनों ने घटना की जानकारी सौ नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हरकत में आई पीसीआर की दो गाड़ियों ने कार का पीछा किया।
पीसीआर कर्मियों ने कार को रोकने के लिए उसके टायर पर गोली चला दी। कार के रुकते ही पुलिसकर्मियों ने दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने उसके चंगुल से छात्रा को छुड़ा लिया। कंझावला थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार कंझावला इलाके में छात्रा के साथ उसकी मां भी थी। वह बेटी को छोड़कर घर जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक काली रंग की सेंट्रो कार आकर रुकी। उसमें सवार दो नाबालिगों ने छात्रा को कार में खींच लिया और फरार हो गए।
बोन टेस्ट के लिए भेजे गए आरोपी
टीचर के घर पर मौजूद अन्य छात्रों ने शोर शराबा किया और घटना की जानकारी छात्रा की मां को दी। छात्रा के परिजनों ने घटना की जानकारी सौ नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पीसीआर की दो गाड़ियों ने कार के जाने की दिशा में उसका पीछा किया।
कार दिखने के बाद पीसीआर ने पीछा करना शुरू कर दिया और उसे रोकने के लिए एक पीसीआरकर्मी ने कार के टायर पर निशाना लगाकर गोली चला दी। टायर में गोली लगते ही कार रुक गई। उसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंचकर कार में मौजूद दो नाबालिगों को दबोच लिया।
साथ ही छात्रा को उनके चंगुल से छुड़ाकर परिजनों के हवाले कर दिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी खुद को नाबालिग बता रहे हैं। पुलिस ने उन्हें बोन टेस्ट के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि एक कराला का रहने वाला है जबकि दूसरा कंझावला का ही है।