फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two minors abducted for begging in delhi two woman arrested

भीख मंगवाने के लिए मासूम का अपहरण, दो महिलाएं गिरफ्तार

Sat, 22 Jul 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Jul 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
two minors abducted for begging in delhi two woman arrested

नई दिल्ली रेलवे थाना पुलिस ने बीएसएफ के सिपाही की बेटी के अपहरण की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने दिल्ली की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी महिलाओं ने भीख मंगवाने के लिए बच्ची का अपहरण किया था। पीड़ित परिवार छुट्टी मनाने अपने गांव जा रहा था। रेलवे डीसीपी परवेज अहमद के अनुसार, ओडिशा निवासी असित नायक(32) 20 जुलाई की सुबह साढ़े नौ बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस थाने पहुंचा था।
विज्ञापन


उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह बीएसएफ में सिपाही है और उसकी तैनाती फिरोजपुर, पंजाब में है। 15 दिन की छुट्टी पर वह ओडिशा अपने गांव जा रहा था। 20 जुलाई को पत्नी व दो वर्ष चार महीने की बेटी के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से उसे भुवनेश्वर दोरंतो एक्सप्रेस ट्रेन लेनी थी। वह प्लेटफार्म नंबर-तीन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। उसकी बेटी प्लेटफार्म पर खेल रही थी। तभी बारिश आ गई और वह लगेज संभालने लगा।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

two minors abducted for begging in delhi two woman arrested
cctv

इसी बीच उसकी बेटी गायब हो गई। मामला दर्ज कर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थानाध्यक्ष आकाश रावत की टीम ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

सूचना के बाद तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने 21 जुलाई को मिंटो रोड के पास से दो महिलाएं विष्णु और गीता को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया कि वह बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन पर भीख मांगती हैं। 20 जुलाई को भी वह अपने चार बच्चों के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीख मांग रही थीं। जब वह सदर बाजार साइड पर फुटओवर ब्रिज पर थी तभी बच्ची को अकेले घूमते देखा।

बच्ची उनके बच्चों के साथ खेलने लग गई थी। वह बच्ची को अपने साथ भीख मंगवाने ले गईं। शुक्रवार को जब वह भीख मांगने आई थीं तभी पुलिस ने इनको पकड़ लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed