फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two lineman arrested whaile taking bribe in gurgaon

घूस लेतेे लाइनमैन सहित दो गिरफ्तार, भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Sat, 09 Apr 2016 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 09 Apr 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
two lineman arrested whaile taking bribe in gurgaon
- फोटो : file photo

राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार की सुबह पालम विहार क्षेत्र में छापेमारी की। टीम ने बिजली विभाग के लाइनमैन व सहायक लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। टीम ने उनके कब्जे से आठ हजार रुपये बरामद हुए हैं। दोनों पर नए कनेक्शन के बदले में घूस लेने का आरोप है।

विज्ञापन

 

विजिलेंस के सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र ने बताया कि न्यू पालम विहार निवासी एक व्यक्ति ने विजिलेंस में शिकायत दी कि उन्हें बिजली का नया कनेक्शन लेना था। इसके लिए लाइनमैन रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस की टीम ने महावीर को केमिकल लगी रकम देने के लिए दिया और शुक्रवार के दिन लाइनमैन को घर बुलाने की योजना बनाई।

विज्ञापन

 

पहले से तैयार लाइनमैन अपने सहायक के साथ महावीर के न्यू पालम विहार स्थित मकान पर पहुंच गया। इसके बाद जैसे ही महावीर ने दोनों को रकम दी। दोनों लाइनमैन को विजिलेंस की टीम ने दबोच लिया। दोनों की पहचान लाइनमैन धर्मबीर व सहायक लाइनमैन सुरेश कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

टीम ने अपने साथ छापेमारी में ड्यूटी मजिस्ट्रेट इटीओ जितेंद्र राघव को बनाया हुआ था, जो टीम के साथ ही मौजूद रहे। विजिलेंस ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनिसम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 


एसीपी पर घूस मांगने का आरोप, जांच में जुटी विजीलेंस
 पटौदी के रहने वाले एक व्यक्ति ने एसीपी पर 20 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप लगाया है। विजिलेंस टीम एसीपी के  गनमैन को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है। विजिलेंस के डीएसपी जयबीर राठी ने बताया कि हरकेश नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी है कि एसीपी पटौदी मारपीट के मामले में दोषी को बाहर निकालने के नाम पर 20 हजार रुपये घूस मांग रहे हैं(

इसके बाद सोहना तहसीलदार नरेश के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान विजिलेंस को कुछ नहीं मिला। इसके बाद विजिलेंस उनके गनमैन साहब सिंह को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि जिस मामले की शिकायत की गई है। वह पहले से ही निरस्त हो चुका है। इसके साथ ही यह देखा जा रहा है कि उक्त मामला एसीपी पटौदी के पास था अथवा नहीं। 

प्लॉट के नाम पर एक करोड़ की ठगी
गुड़गांव। उल्लावास गांव के पास प्लाट देने के नाम पर एक करोड़ की ठगी का मामला प्रकाश मेें आया है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस ने एबीडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


सेक्टर 15 में रहने वाले उद्यमी जेएन मंगला ने चार साल पहले एबीडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के प्रोजेक्ट में प्लॉट बुक किया था, जिसके बदले में एक करोड़ रुपये का भुगतान किया। कंपनी ने अब तक न तो प्लाट दिया न ही पैसा। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed