फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two brothers got dead in their home

पिज्जा-बर्गर और खून के बीच घर में मिलीं दो लाशें

Mon, 09 Jun 2014 10:55 AM IST
Updated Mon, 09 Jun 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
two brothers got dead in their home

नोएडा में एक घर के अंदर दो भाइयों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रविवार को पड़ोसियों ने घर से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


थाना-58 पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से बंद होने पर पुलिस को दरवाजा तोड़ना पड़ा। अंदर का दृश्य भयावह था।

मझला भाई सुमित (34) सीढ़ियों की ग्रिल से फंदे से लटका हुआ था। घर में चारों ओर गंदगी थी। दूसरे कमरे में अमित (37) बिस्तर पर मृत पड़ा था। उसके आसपास खून जमा हुआ था। जगह-जगह पिज्जा बर्गर के रैपर और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें पड़ी हुई थीं।
विज्ञापन

कब हुई दोनों की मौत?

two brothers got dead in their home

पुलिस के अनुसार सेक्टर-56 के डी-8 में दोनों भाई कई दिनों से घर में बंद थे। शवों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि दोनों की मौत तीन से चार दिन पहले ही हो चुकी थी।

पड़ोसियों ने रविवार दोपहर दो बजे घर में कोई चहल-पहल न होने व बदबू आने पर रविवार को इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने तीसरे नंबर के भाई रोहित को सूचना देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीओ द्वितीय विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों भाई डिप्रेशन के शिकार थे।

माता-पिता की मौत के बाद आए थे नोएडा

two brothers got dead in their home

अमित, सुमित और रोहित तीनों भाई माता-पिता की मौत के बाद 1996 में दिल्ली के लाजपत नगर से नोएडा के सेक्टर-56 स्थित डी-8 में शिफ्ट हुए थे। पिता वीरेंद्र डाबरा व्यापारी थे। जिनकी 1996 में दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी।

वहीं, पुलिस ने बताया कि उनकी माता ने भी आत्महत्या कर ली थी। तीनों में अमित सबसे बड़ा था। बताया जाता है कि वह मानसिक तौर  पर कमजोर था। वहीं, सुमित ने इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से एमसीए किया था।

सुमित ही पिछले कई साल से बड़े भाई अमित का खयाल रख रहा था। सबसे छोटा रोहित तीन साल पहले शादी करके गुड़गांव शिफ्ट हो गया था। वह गुड़गांव में ही जॉब करता है। जबकि, अमित और सुमित की शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन

पिज्जा-बर्गर के भरोसे थे

two brothers got dead in their home

रोहित के जाने के बाद अमित और सुमित घर में ही बंद रहते थे। घर पर दक्षिण भारत मूल की एक महिला काम करती थी। वह घर की साफ-सफाई और खाना बनाकर खिलाती थी।

21 दिन पहले अमित के शरीर में चोट लगने के बाद उस महिला ने पड़ोस में आकर जानकारी दी थी। उसने बताया था कि घर में उसका काम करना बड़ा मुश्किल है। इसके बाद वह अपने गांव चली गई।

पड़ोसियों ने बताया कि दोनों भाई ज्यादातर पिज्जा, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक से ही अपना पेट भरते थे।

पड़ोसियों ने खोले राज!

two brothers got dead in their home

पड़ोसियों ने बताया कि अमित तो शुरू से ही मानसिक रूप से कमजोर था। पड़ोसियों ने बताया कि सुमित भी कभी-कभी बेहद गुस्सा हो जाता था। एक साल पहले पड़ोस में उसने किसी बात से नाराज होकर पत्थर भी फेंके थे। जिसके बाद पड़ोसी ने पुलिस बुला ली थी।

पड़ोसियों का कहना है कि सुमित का बर्ताव भी कभी-कभी समझ से परे हो जाता था। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों भाइयों का खर्चा पिता की बचत पर चल रहा था। हालांकि, एक बार सुमित ने एक पड़ोसी से जॉब के लिए भी बात की थी।

बताया जाता है कि रोहित के जाने के बाद सुमित टूट गया था। शादी के बाद रोहित घर भी कम आता था। रोहित ने तीन सप्ताह पहले दोनों भाइयों से बात की थी। पहले कई बार पड़ोसियों ने दोनों भाइयों को घर के बाहर घूमते देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed