घर का ताला तोड़कर किए थे गहने और कैश चोरी, पुलिस ने यूं दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांच दिन पहले मकान से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। अपराध जांच शाखा पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण व दो हजार रुपये की नकदी को बरामद किया है।
गौरतलब है कि गत 26 नवंबर को पलवल की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी दिनेश ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 25 नवंबर को परिवार के साथ शादी समारोह में गए हुए थे और जब वह अगले दिन सुबह अपने घर आए तो देखा की मकान के ताले टूटे हुए और अंदर सामान इधर-उधर फैला हुआ है।
साथ ही मकान से सोने-चांदी के आभूषण व हजारों रुपये गायब है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जिला पुलिस अधिक्षका सुलोचना गजराज ने मामले की जांच सीआईए पलवल प्रभारी एसआई रमेशचंद को सौंपी।
इसी कड़ी में एसआई रमेशचंद की टीम, जिसमें एएसआई अभयपाल, हकमुद्दीन, हवलदार भुपेंद्र व सिपाही सुरेंद्र गत 30 नवंबर की दोपहर बाद शहर में गश्त कर रहे थे। उसी समय सूचना मिली कि जिस मामले की वह जांच कर रहे उसका एक आरोपी हुडा सेक्टर-2 के समीप व दूसरा किठवाड़ी चौक के समीप मौजूद है।
पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर दबिश दी तो हुडा सेक्टर-2 से पलवल के लाइनपुरा मोहल्ला निवासी गोविंदा उर्फ रेंहटु व किठवाड़ी चौक से लाईनपुरा मोहल्ला निवासी हरि उर्फ रावण को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से एक गले का हार, एक पेंडल, चार अंगुठी, चार चुडी, छह जोड़ी छोटे-बडे टॉप्स, एक चैन, चार बटन कुर्ते के (सभी आभूषण सोने के) व आठ गिलास व एक कटोरी चांदी की व दो हजार रुपये नकदी को बरामद किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी गोविंदा कुरुक्षेत्र में रहकर आया है, वहां पर भी उसने इसी प्रकार की आठ वारदात को कबूला है व वहां भी वह ढाई साल जेल काट चुका है और चार-पांच वारदात को पलवल में अंजाम दे रखा है जिनमें वह जमानत पर बहार है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।