फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two arrested in firing and loot for not giving toll booth contract

टोल बूथ का अनुबंध न मिलने पर की गोलीबारी और लूटपाट, दो गिरफ्तार  

Tue, 17 Oct 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Oct 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
two arrested in firing and loot for not giving toll booth contract
फायरिंग

नरेला थाना पुलिस ने एमसीडी के टोल बूथ पर लूटपाट करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी टोल बूथ का अनुबंध लेना चाहते थे, लेकिन कंपनी ने किसी अन्य को इसकी जिम्मेदारी दे दी। टोल संग्रह का अनुबंध पाने के लिए उन लोगों ने साजिश रची और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से पांच मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि 11 अक्तूबर की देर रात सिंधु बॉर्डर स्थित टोल बूथ पर गोली चलाए जाने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में पता चला कि बाइक सवार दो लोगों ने गोलीबारी की है। पुलिस को मौके से दो खोखे मिले हैं।
विज्ञापन


तकनीकी जांच के जरिये पुलिस ने नरेला निवासी प्रवीण और परवेज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। साथ ही अन्य बूथों पर भी गोलीबारी कर लूटपाट करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि दोनों सिंधु बॉर्डर और हवेली स्थित एमसीडी के टोल बूथ संग्रह का अनुबंध लेना चाहते थे। लेकिन कंपनी ने नाहरी गांव के कुलदीप और सुधीर दहिया को इसकी जिम्मेदारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुबंध पाने के लिए उन लोगों ने बूथों पर लूटपाट करने की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर एक पिस्टल, एक कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से चोरी, लूटपाट और गोली चलाने के पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed