{"_id":"5734ebba4f1c1b9010919f7d","slug":"twenty-year-old-girl-ran-a-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस साल की उम्र और चलाती थी गिरोह, परिचितों के घर कराती थी लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीस साल की उम्र और चलाती थी गिरोह, परिचितों के घर कराती थी लूट
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 May 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में पहली बार ऐसा गिरोह सामने आया है जिसकी सरगना महज 20 वर्ष की युवती है। युवती का गिरोह जब वारदात में सफल नहीं हो पाता था तो वह अपने परिचितों के यहां लूटपाट करवा देती थी। हाल ही में उसने सफदरजंग एंक्लेव में रहने वाली अपनी सहेली के घर लूट कराई थी।
विज्ञापन
दक्षिण जिले की सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने युवती व एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया काफी सामान बरामद हुआ है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पेशे से प्रॉपर्टी कंसल्टेंट ज्योति छावड़ा हुमांयूपुर, सफदरजंग एंक्लेव में रहती है। ज्योति पांच व छह मई की रात घर में अकेली थी तो संगम विहार में रहने वाली उसकी सहेली सना (20) उसके पास आ गई।
विज्ञापन
उसी रात कुछ युवक उसके घर में घुस आए और हथियारों के बल पर ज्योति से तीन मोबाइल फोन, दो सोने की चेन, 15 हजार रुपये, एटीएम कार्ड समेत काफी सामान लूट लिया था। बताया जा रहा है कि ज्योति के ऊपर चाकू से वार किए गए थे। सफदरजंग एंक्लेव थाना सब-डिवीजन एसीपी, एसपी त्यागी की देखरेख में पुलिस टीम ने जांच के बाद मदरगिरी निवासी अमन और उसके नाबलिग दोस्त को बुधवार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इनसे पूछताछ में पता लगा कि गिरोह की सरगना सना नाम की युवती है। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को सना को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता लगा कि सना ने इस गिरोह को बनाया था। वह साजिश के तहत अपने परिचितों के घर पहले ही पहुंच जाती थी। रात के समय उसके गिरोह के साथी वहां जाते थे और लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवती का ये गिरोह लूटपाट की कितनी वारदात को अंजाम दे चुका है।