{"_id":"585048244f1c1bad5d64a100","slug":"truck-hang-on-flyover","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर तोड़कर ट्रक लटका, 30 फिट नीचे गिरा व्यक्ति ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्लाईओवर तोड़कर ट्रक लटका, 30 फिट नीचे गिरा व्यक्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
शाहदरा फ्लाईओवर पर मंगलवार रात बेकाबू ट्रक रेलिंग तोड़कर फ्लाईओवर के नीचे लटक गया। हादसे में आगे बैठा एक व्यक्ति 30 फुट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। चालक को भी गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची एमएस पार्क थाना पुलिस ने दोनों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस दोनों की पहचान करने में लगी थी। हादसे के बाद शाहदरा फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। पुलिस देर रात तक जाम खुलवाती रही। पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद से सीलमपुर की ओर आ रहा ट्रक लोनी रोड के ऊपर रेलिंग तोड़कर फ्लाईओवर पर लटक गया। एमएस पार्क थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन