{"_id":"57fb99d04f1c1b685228ebd3","slug":"truck-crushed-two-brothers-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने चचेरे भाईयों की कुचला, फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने चचेरे भाईयों की कुचला, फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी दो चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। रविवार देर रात मंडी श्यामनगर फ्लाईओवर के पास हुए हादसे के वक्त दोनों ड्यूटी से लौट रहे थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज लिया है।
पुलिस के मुताबिक फरीदपुर गांव निवासी हरेंद्र और जोगेंद्र ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों चचेरे भाई हैं। रविवार देर रात दोनों भाई कासना से ऑटो में सवार होकर मंडी श्यामनगर तक आए थे।
वहां से पैदल ही अपने घर जा रहे थे। तभी दनकौर सिकंद्राबाद रोड पर मंडी श्यामनगर के पास फ्लाईओवर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों भाइयों को कुचल दिया। हादसे में जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरेंद्र ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दनकौर कोतवाल अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार करने का दावा किया।