फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   trickery by being maruti suzuki manager

मारुति सुजुकी का मैनेजर बन क्रेडिट कार्ड के जरिए की ठगी

Tue, 17 Oct 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 17 Oct 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
trickery by being maruti suzuki manager
credit cards

मारुति सुजुकी का सर्विस मैनेजर बताकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर क्रेडिट कार्ड बनवाने व लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। यह बात जब बैंक अधिकारियों के सामने आई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ग्लोबल सिक्योरिटी के एडवाइजर रिटायर्ड एसीपी रमेश चंदर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि फरीदाबाद सेक्टर-9 निवासी राजीव कुमार ने 20 जनवरी 2015 को साइबर सिटी के अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक में क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। यह आवेदन ऑनलाइन किया गया था। इस दौरान उसने स्वयं को मारुति में मैनेजर बताया था।
विज्ञापन


इसके लिए उसने दस्तावेज भी अपलोड किए थे। बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया गया, जिससे उन्होंने करीब 2 लाख 30 हजार रुपये की खरीदारी की। इसके बाद उसने एक और कार्ड के लिए आवेदन किया, जिसके जारी होने के बाद करीब 31 हजार रुपये की खरीदारी की। इसके बाद बैंक के पैसे वापस न आने पर जांच करने पर पता लगा कि जिस ईमेल के जरिए आवेदन किया गया है, वह फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल में भेज दिया। जांच के दौरान मामला सही पाया गया, जिस पर डीएलएफ फेस-2 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई संजीव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed