फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tractor crushed a twelveth class girl who as a state champion of baseball

स्टेट लेवल की चैंपियन को ट्रैक्टर ने बेरहमी से कुचला, 12वीं की छात्रा थी ऋचा

Sun, 08 Apr 2018 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Apr 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
tractor crushed a twelveth class girl who as a state champion of baseball

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बेलगाम ट्रैक्टर ने 12वीं कक्षा की छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर हालत में छात्रा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त ऋचा मिश्रा (18) के रूप में हुई है। हादसे के समय ऋचा अपने बड़े भाई आदित्य व रिश्ते के भाई विशाल (14) के साथ धार्मिक कार्यक्रम के लिए ढोल वाले के पास आए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चालक अंकित कुमार (26) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद ऋचा का शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ऋचा परिवार के साथ के-34/10, सादतपुर गांव में रहती थी। इसके परिवार में पिता रामनायक मिश्रा, मां, बहन व एक भाई आदित्य मिश्रा है। ऋचा जीवन ज्योति स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा था।

बोर्ड की परीक्षाएं दे रही थी ऋचा

इस साल वह बोर्ड की परीक्षाएं दे रही थी। वहीं आदित्य एमबीए कर रहा है। इनके पिता विदेश मंत्रालय में सिक्योरिटी में तैनात हैं। शनिवार को ऋचा, आदित्य व रिश्ते के भाई विशाल के साथ स्कूटी से शेरपुर चौक ढोल वाले से बात करने आए थे।

 

दरअस्ल ऋचा के घर में हर साल धार्मिक कार्यक्रम होता है, उसमें ढोल की जरूरत होती है। आदित्य स्कूटी खड़ी कर ढोल वाले से बात करने अंदर दुकान में चला गया, वहीं ऋचा और विशाल स्कूटी के पास खड़े होकर बात करने लगे।

इसी दौरान पीछे से आए बेलगाम ट्रैक्टर ने ऋचा व विशाल को टक्कर मार दी। विशाल एक ओर गिर गया, जबकि चालक ने ट्रैक्टर का पिछला पहियां ऋचा पर चढ़ा दिया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। विशाल को मामूली चोट लगी। 

देश ने खो दिया स्टेट लेवल का एक बेहतरीन खिलाड़ी

ऋचा के भाई आदित्य ने बताया कि बचपन से उसकी बहन को बेसबॉल खेलने का शौक था। ऋचा ने दिल्ली की ओर से कई बार केरल, मुंबई, राजस्थान और तमिलनाडू जाकर बेसबॉल की प्रतियोगिताओं में पदक जीते थे।
 

ऋचा का सपना था कि वह बेसबॉल में देश का नाम रोशन करे। ऋचा के पिता रामनायक ने भी अपनी बेटी को हमेशा बेटे की तरह पाला था। यहां तक ऋचा बाल भी लड़कों की ही तरह रखती थी। बेटी की मौत के बाद से उसके परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed