फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Towers collapsed in the storm, bike riders killed, one injured

आंधी में मोबाइल टावर गिरने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Wed, 25 May 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 25 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Towers collapsed in the storm, bike riders killed, one injured
टावर गिरने से क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

शीतला कालोनी में सोमवार रात मकान पर लगा टावर गिरने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिजनों की शिकायत परथाना सेक्टर-5 पुलिस ने मकान मालिक व मोबाइल कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


सोमवार रात आंधी-तूफान के कारण शीतला कॉलोनी में एक मकान पर लगा मोबाइल टावर वहां से गुजर रहे बाइक सवार राहुल और हेमचंद पर जा गिरा। टावर गिरने से हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे।

विज्ञापन

अस्पताल में देर रात हेमचंद ने दम तोड़ दिया

Towers collapsed in the storm, bike riders killed, one injured
अस्पताल में आईसीयू के बाहर घायल युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात हेमचंद ने दम तोड़ दिया। दोनों युवक गुड़गांव गांव के रहने वाले थे। बताया गया है कि यह टावर मकान की चौथी मंजिल पर लगा था।

तेज आंधी के कारण टावर उखड़ गया और सड़क पर जा गिरा। आसपास के लोगों ने बताया कि टावर लगाने के बाबत जिला प्रशासन को शिकायत की गई थी। यहां  टावर लगाना गैर कानूनी था, लेकिन प्रशासन ने समय रहते शिकायत पर गौर नहीं किया, जिसका खामियाजा हादसे के रूप में सामने आया। थाना प्रभारी शैलेंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed